Search

 
 
 

Saraikela News: 5 साल से फरार आरोपी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, पहुंचा जेल

जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े आत्महत्या के लिए उकसाने के पांच साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े आत्महत्या के लिए उकसाने के पांच साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि सोमनाथ राव के पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था. बाद में युवक ने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें कई लोगों के नाम का उल्लेख किया गया था. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि गुड्डू सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में नामित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही