Search

 
 
 

Saraikela News : बकाया वेतन को लेकर आदित्यपुर-कांड्रा के सफाई कर्मी हड़ताल पर, किया प्रदर्शन

आदित्यपुर-कांड्रा क्षेत्र के JARDCL के सफाई कर्मी मार्च माह का बकाया वेतन का भुगतान, वेतन वृद्धि व अन्य लंबित मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सफाई कर्मियों ने टोल प्लाजा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.
 
प्रदर्शन करते सफाई कर्मी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-कांड्रा क्षेत्र के JARDCL के सफाई कर्मी मार्च माह का बकाया वेतन का भुगतान, वेतन वृद्धि व अन्य लंबित मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सफाई कर्मियों ने मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. 

 

सफाई कर्मियों का कहना है कि मार्च का वेतन अब तक नहीं मिला है. इसके अलावा लंबे समय से वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अंततः हड़ताल पर जाना पड़ा है.

 

हड़ताल का असर आदित्यपुर, कांड्रा, चौका, सरायकेला व चाईबासा तक देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में सफाई कार्य ठप होने से सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लगा है. कर्मियों का कहना है कि हड़ताल शुरू होने के बाद भी किसी वरीय अधिकारी ने बातचीत की कोई पहल नहीं की. उन्होंने साफ कहा है कि जब तक मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही