Search

 
 
 

Saraikela News : कपाली में एंटी क्राइम अभियान, वाहनों और संदिग्धों की हो रही जांच

Saraikela : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. लगातार चल रही इस कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस दिन और रात अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही है. प्रमुख सड़कों, बाजारों व गली-मोहल्लों में सघन जांच अभियान चला रही है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. लगातार चल रही इस कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही है. प्रमुख सड़कों, बाजारों व गली-मोहल्लों में सघन जांच अभियान चला रहा है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

अभियान के दौरान पुलिस दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोक कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है. साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है ताकि किसी भी तरह के अवैध सामान की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है.

 

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अवैध सामान की तस्करी रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसलिए आने वाले दिनों में भी इस तरह की सघन चेकिंग और गश्त लगातार जारी रहेगी.

 

पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है. ओपी प्रभारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या अवैध काम की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है. वहीं अपराधियों और शरारती तत्वों में पुलिस की सख्ती को लेकर डर का माहौल देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही