Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : कोर्ट परिसर से बाइक चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध

सरायकेला कोर्ट परिसर के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला कोर्ट परिसर के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मुर्तजा अंसारी न्यायिक कार्य को लेकर बहन से कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या JH22C-2725) कोर्ट के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए. कुछ समय बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब थी.


पीड़ित ने कोर्ट परिसर व आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने सरायकेला थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी व चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही