Search

 
 
 

Saraikela News : दो दिनों से लापता बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दो दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव शुक्रवार सुबह सीनी ओपी क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दो दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव शुक्रवार सुबह सीनी ओपी क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग 15 जुलाई की दोपहर अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद आदित्यपुर थाना में उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई.

Uploaded Image

शुक्रवार सुबह सीनी ओपी पुलिस को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर गांव के एक कुएं में एक शव तैर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. बाद में शव की पहचान आदित्यपुर से लापता बुजुर्ग के रूप में हुई.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही