Search

 
 
 

Saraikela News  : डैम में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के दावना गांव में दो दिनों से लापता 21 वर्षीय सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को गांव के डैम से बरामद किया गया. शव मिलने से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.
 

Saraikela : थाना क्षेत्र के दावना गांव में दो दिनों से लापता 21 वर्षीय सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को गांव के डैम से बरामद किया गया. शव मिलने से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया.

 

 

जानकारी के अनुसार, सूरज मार्डी 24 जून को अपने कुछ दोस्तों के साथ डैम में मछली पकड़ने गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने डैम में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव की पहचान सूरज मार्डी के रूप में हुई.

 

मृतक की मां ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है. उनका कहना है कि सूरज की मौत केवल डूबने से नहीं हुई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

वहीं, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सूरज के साथ डैम गए अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही