Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

Saraikela News : उत्पाद विभाग की टीम ने शेरे पंजाब चौक, आरआईटी मोड़, इमली चौक, श्रीडूंगरी, भाटिया बस्ती, केडिया चौक, लाल बिल्डिंग और बिको मोड़ समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर जांच की.
 
जांच अभियान चलाती उत्पाद विभाग की टीम.

Saraikela News : दुर्गा पूजा को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की अड्डेबाजी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विभाग की टीम ने बुधवार की देर शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. भाटिया बस्ती में अवैध शराब बिक्री केंद्र का खुलासा करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया गया. 


उत्पाद विभाग की टीम ने शेरे पंजाब चौक, आरआईटी मोड़, इमली चौक, श्रीडूंगरी, भाटिया बस्ती, केडिया चौक, लाल बिल्डिंग और बिको मोड़ समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर जांच की. सड़क किनारे स्थित होटलों-ढाबों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने और शराब के सेवन व अड्डेबाजी पर रोक लगाने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही