Search

 
 
 

Saraikela News: गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष वार्ड पर ताला लटका देख बिफड़े DC, जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.

Uploaded Image
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष तथा औषधि भंडारण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. इस दौरान पुरुष और महिला दोनों वार्ड पूरी तरह खाली मिले. किसी भी वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं था. इस पर उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सवाल करते हुए कहा कि जब निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है, तो सरकारी अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती क्यों नहीं है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism

 

निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड का ताला भी काफी देर तक बंद मिला. करीब आधे घंटे बाद चाबी आने पर वार्ड खोला गया, जिसके बाद उपायुक्त ने अंदर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल केवल प्रसव सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी प्रकार के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है.


उपायुक्त ने औषधि भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि पूर्व में एक्सपायरी दवाओं को लेकर मिली शिकायतों में सुधार हुआ है और फिलहाल एक्सपायरी दवाएं हटा दी गई हैं. हालांकि अस्पताल की समग्र व्यवस्था को लेकर उन्होंने विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए.


उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों की संख्या बढ़ाने और आम लोगों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया.


उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही