Search

 
 
 

Saraikela News : डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, दिया आश्वासन

जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

जनता दरबार में सबसे ज्यादा सड़क व आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले आए. राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह, छोटाखीरी, बाना और गेंगरुली गांवों को जोड़ने वाली जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत की मांग की गई. वहीं, उच्च विद्यालय एदल में चहारदीवारी निर्माण और राजनगर स्थित खैरकोचा पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी आवेदन दिया गया.

 

इसके अलावा भारतीय सेना के दिवंगत जवान के आश्रित को आवंटित भूमि का बंदोबस्ती आदेश जारी करने, चौकीदार बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने और लाल बिल्डिंग चौक के पास सर्विस रोड पर अतिक्रमण एवं जाम की समस्या दूर करने की मांग भी उठी. गम्हरिया-कांड्रा बाजार के जर्जर भवन की मरम्मत, जगन्नाथपुर-बलरामपुर स्थित सार्वजनिक तालाब की सफाई और सड़क निर्माण से जुड़े आवेदन भी डीसी को मिले.

 

 डीसी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवेदनों का पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही