Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : डीडीसी ने की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों को दुरुस्त करने का निर्देश

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खराब योजनाओं की जल्द मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कराएं. जिन गांवों-टोलों तक अब तक नल-जल योजना की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उपलब्ध कराएं.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करतीं डीडीसी रीना हांसदा.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां की डीडीसी रीना हांसदा ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति के साथ बैठक की. बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं की स्थिति व प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खराब योजनाओं की जल्द मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कराएं. जिन गांवों-टोलों तक अब तक नल-जल योजना की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उपलब्ध कराएं.

 

बैठक में जल जीवन मिशन (जेजेएम), सिंगल विलेज स्कीम (एसवीएस), मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) और वित्त आयोग मद से संचालित पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई. डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति से जुड़ी सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. विशेष रूप से ड्राई जोन व जल संकट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही