Search

 
 
 

Saraikela News: दीपक महतो JLKM के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बने

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM ) ने संगठन विस्तार के तहत सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए दीपक महतो को एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की स्वीकृति के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM ) ने संगठन विस्तार के तहत सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए दीपक महतो को एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की स्वीकृति के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

Uploaded Image

गौरतलब है कि पार्टी के गठन के समय भी दीपक महतो को सरायकेला-खरसावां जिले का पहला जिलाध्यक्ष बनाया गया था. अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism

 

दीपक महतो खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांव रगामांटीया के निवासी हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है.

 

नई जिला कार्यकारिणी में कई अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि दीपक महतो के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा और जनसरोकार के मुद्दों को जिले के हर गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही