Search

 
 
 

Saraikela  News: नीमडीह आवासीय विद्यालय के पास अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी, जांच में नहीं मिला सबूत

Saraikela : जिले के नीमडीह स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट के पास अवैध महुआ शराब बनाए जाने व बेचे जाने की शिकायत मिली. शिकायत मिलने पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. लेकिन जांच के दौरान शिकायत सही नहीं पाई गई. मौके से न तो महुआ शराब, न हड़िया का अवैध निर्माण और न ही कोई अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले के नीमडीह स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट के पास अवैध महुआ शराब बनाए जाने व बेचे जाने की शिकायत मिली. शिकायत मिलने पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. लेकिन जांच के दौरान शिकायत सही नहीं पाई गई. मौके से न तो महुआ शराब, न हड़िया का अवैध निर्माण और न ही कोई अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुए.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...


यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई. उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन अवैध शराब से जुड़ा कोई भी प्रमाण नहीं मिला.

 

छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को बताया कि इलाके में महुआ शराब नहीं बनाई जाती. उनका कहना था कि कुछ महिलाएं कभी-कभी हड़िया बेचती हैं, लेकिन महुआ शराब के बनाए और बेचे जाने की शिकायत पूरी तरह गलत है.

 

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने ग्रामीणों को झारखंड उत्पाद अधिनियम की जानकारी भी दी. अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर और उसके आसपास अवैध शराब, महुआ शराब या हड़िया का निर्माण, भंडारण और बिक्री कानूनन प्रतिबंधित है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि स्कूलों या अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होती दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत उत्पाद विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही