Search

 
 
 

Saraikela News : चांडिल में गैलेक्सी इंगोट प्लांट के फर्नेस में विस्फोट, दो कर्मी झुलसे, हालत गंभीर

कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे, तभी अचानक फर्नेस से जुड़े सिस्टम में विस्फोट हो गया. हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से झुलके दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया.
 
अस्पताल में इलाजरत झुलसा कर्मचारी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के फर्नेस में अचानक हुए विस्फोट से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई.  आसपास के इलाके में भी इसकी आवाज सुनाई दी.

 

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे, तभी अचानक फर्नेस से जुड़े सिस्टम में विस्फोट हो गया. हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से झुलसे दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.

 

हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है. चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बायलर में पहले से लीकेज था. इसी दौरान गर्म पानी के दबाव के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए.

 

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोट तकनीकी खराबी से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही