Search

 
 
 

Saraikela News : भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से मिले हरेलाल महतो

Saraikela News: नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी और हरेलाल महतो के बीच पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
 
नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी का स्वागत करते हरेलाल महतो, साथ में हैं संजय सेठ.

Saraikela News : भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जमशेदपुर अपने प्रवास के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के चिलगु पहुंचे. यहां भाजपा नेता हरेलाल महतो के कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया. हरेलाल महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे.


इस दौरान नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी और हरेलाल महतो के बीच पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई. नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया.


इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, मनोज गुप्ता, उमेश रंजन साहू, पवन बजाज, जिला महामंत्री डॉ. भूषण मुर्मू, रविशंकर मौर्य, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, दिवाकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही