Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में खरकई नदी किनारे बालू का अवैध भंडारण, पुलिस ने 300 बोरियां जब्त की

Saraikela News: जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने नदी से बालू निकालकर बोरियों में भरने के बाद वहां छिपाकर रखा है, ताकि बाद में उसे आसानी से दूसरी जगह ले जाया जा सके. पुलिस ने मौके पर ही सभी बोरियों को खुलवाकर उनमें भरे बालू को घाट पर बिखेर दिया.
 
बालू से भरी बोरियां खोलती पुलिस.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाने की पुलिस ने अवैध बालू के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नदी घाटों से बालू के अवैध उठाव और तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने सोमवार को खरकई नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बालू का अवैध भंडारण पकड़ा. सालडीह बस्ती, जयप्रकाश उद्यान और रामड़ैया बस्ती के पास नदी किनारे बालू से भरी 300 बोरियां जब्त की गईं.


शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने नदी से बालू निकालकर बोरियों में भरने के बाद वहां छिपाकर रखा है, ताकि बाद में उसे आसानी से दूसरी जगह ले जाया जा सके. पुलिस ने मौके पर ही सभी बोरियों को खुलवाकर उनमें भरे बालू को घाट पर बिखेर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर है. तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही