Search

 
 
 

Saraikela News : गम्हरिया में स्ट्रीट लाइट पोल से टकराई इनोवा, कई लोग घायल

गम्हरिया के टीजीएस गेट के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे स्ट्रीट लाइट खंभे से टकरा गई. हादसे में कार पर सवार कई लोग घायल हो गए.
 
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. टीजीएस गेट के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे स्ट्रीट लाइट खंभे से टकरा गई. हादसे में कार पर सवार कई लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे हुई. इनोवा कार (नंबर JH05 CU 8426) तेज गति से जा रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चारों टायर फट गए. हालांकि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे वाहन पर सवार लोगों की जान बच गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त इनोवा को जब्त कर थाने ले गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही