Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : सरायकेला में आम बिक्री स्टॉल शुरू, 1000 किलो आम्रपाली का पहला ऑर्डर

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम की मांग व खपत के अनुसार स्टॉलों का संचालन किया जाए. साथ ही बिक्री, गुणवत्ता, कीमत और किसानों की भागीदारी पर नियमित निगरानी रखी जाए.
Advertisement
Advertisement
आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरासावां जिले के किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने व सीधे बाजार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है. डीसी नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन किया. कहा कि प्रशासन किसानों को खेती से लेकर बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है. 


उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले में फलदार पौधों की खेती व बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे ग्रामीण परिवारों को स्थायी आय का साधन मिल रहा है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आठ आम बिक्री स्टॉल लगाए गए हैं, जहां किसानों द्वारा उत्पादित आम उचित दर पर लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

 

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम की मांग व खपत के अनुसार स्टॉलों का संचालन किया जाए. साथ ही बिक्री, गुणवत्ता, कीमत और किसानों की भागीदारी पर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि सरायकेला आजीविका महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को "अपनों मार्ट" से आम्रपाली आम की आपूर्ति के लिए 1000 किलो का पहला ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 60 रुपये प्रति किलो की दर से प्राप्त हुआ है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही