Search

 
 
 

Saraikela News : राजनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर बाघरायसाई गांव के पास तीखे मोड़ पर हुआ.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर बाघरायसाई गांव के पास तीखे मोड़ पर हुआ.


जानकारी के अनुसार, पोटका थाना क्षेत्र के चारडीहा गांव के रहने वाले चार युवक एक मोटरसाइकिल से राजनगर बाजार आए थे. बाजार से वापस घर लौटने के दौरान बाघरायसाई के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. घायलों को 108 एंबुलेंस से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश पात्रो को मृत घोषित कर दिया.

 

हादसे में टीका राम सरदार, भोला सरदार और हीरा गोप घायल हुए हैं. तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है.


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही