Search

 
 
 

Saraikela News : बिना नंबर प्लेट बालू लदा ओवरलोडेड हाइवा जब्त

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की.
 

Adityapur :  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. नियमित गश्त के दौरान टोल ब्रिज के पास पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के क्षमता से अधिक बालू लदे एक हाइवा को रोककर जब्त कर लिया. इसके बाद वाहन को आदित्यपुर थाना लाया गया.

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान टोल ब्रिज के पास एक संदिग्ध हाइवा दिखाई दिया. जांच के लिए वाहन को रोका गया तो उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसमें निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा हुआ था.

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि चालक से बालू के उठाव और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. दस्तावेज और नंबर प्लेट नहीं होने के कारण वाहन का परिवहन संदिग्ध पाया गया.

 

पुलिस ने हाइवा को जब्त कर आदित्यपुर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की सूचना जिला खनन विभाग को दे दी गई है. खनन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद संबंधित अधिनियमों के तहत दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही