Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : पुलिस ने रायजामा गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को कानून व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बुधवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना पुलिस ने रायजामा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कानून और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया.
Advertisement
Advertisement

Saraikela : बुधवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना पुलिस ने रायजामा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कानून और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया. ग्राम सभा के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, कानून और सामाजिक कुरीतियों से जुड़े अहम जानकारियां दी.

 


चौपाल में ग्रामीणों को डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके साथ ही बच्चा चोरी की अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई.

 


पुलिस अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके भी बताए. ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. वहीं किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना के लिए 112 डायल करने को कहा गया. बच्चों से जुड़े मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई.

 


थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करें. उन्होंने लोगों से नशे और बाल विवाह जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. साथ ही Good Samaritan कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा दी जाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही