Search

 
 
 

Saraikela News:  शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्थापित होगी प्रतिमा

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Uploaded Image

शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन

यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ. विधिवत भूमि पूजन के साथ प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-weather-rain-alert-until-the-8th-possibility-of-strong-winds-and-lightning-strikes-as-well

https://lagatar.in/heavy-turbulence-in-air-india-plane-coming-from-thailand-to-delhi-many-passengers-injured


कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महाली, कृष्णा बास्के, बुद्धेश्वर टुडू, राम महतो, सन्नी सिंह सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे. झामुमो नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड के विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही