Saraikela News: सरायकेला रोड सीनी मोड़ स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को गुरुवार को एक अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आदिवासी भूमिज मुंडा समाज, सीनी-सरायकेला के सक्रिय कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रख दिया.
इसे भी पढ़ें:
वहीं, वाहन मालिक ने नई प्रतिमा बनवाने में होने वाले पूरे खर्च की भरपाई करने पर सहमति जताई है. इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने मूर्तिकार से भी बातचीत की. मूर्तिकार ने करीब एक माह के भीतर नई प्रतिमा तैयार कर समाज को सौंपने का आश्वासन दिया. नई प्रतिमा तैयार होने के बाद उसे विधि-विधान और पूरे सम्मान के साथ सीनी मोड़ पर स्थापित किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

