Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : आदित्यपुर में जमीन विवाद में बवाल, महापंचायत के बाद प्रोजेक्ट साइट पर तोड़फोड़

सनराइज हेरिटेज प्रोजेक्ट की साइट पर पहुंचे लोगों ने बिल्डर सूरज भदानी के कार्यालय को नुकसान पहुंचाया. आरोप है कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एक जेसीबी मशीन व निर्माणाधीन चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
Advertisement
Advertisement
महापंचायत में जुटे ग्रामीण.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित कुलूपटांगा में जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया. भूमिज मुंडा महापंचायत सह आदिवासी भूमि बचाओ सभा के बाद बड़ी संख्या में लोग निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया. तोड़फोड़ भी की.

 

जानकारी के अनुसार, सनराइज हेरिटेज प्रोजेक्ट की साइट पर पहुंचे लोगों ने बिल्डर सूरज भदानी के कार्यालय को नुकसान पहुंचाया. आरोप है कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एक जेसीबी मशीन व निर्माणाधीन चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने की बात भी सामने आई है.

 

विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावा कर रहे हैं. बिल्डर सूरज भदानी का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और स्वीकृत नक्शा है. निर्माण कार्य कानूनी प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है. दूसरी ओर, राजू सरदार का दावा है कि यह भूमि उनके पूर्वजों की है. उनका परिवार वर्ष 1964 से इस जमीन पर खेती करता आ रहा है. उन्होंने भूमि अभिलेखों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. बिल्डर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, सचिन शर्मा, राजू सरदार, टिकू सरदार समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही