Saraikela News: कोर्ट से जारी वारंट के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर राजनगर थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी राशि चंपिया को हनुमतबेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के अनुसार, राशि चंपिया के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर था. पुलिस को उसके हनुमतबेड़ा गांव में होने की सूचना मिली थी.
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान वारंटी को पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

