Search

 
 
 

Saraikela News : चांडिल में लोडर की चपेट में आकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गागोडीह गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. पलाश जंगल की ओर जा रही प्रेमकला टूटू (45 वर्ष) लोडर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
 
फाइल फोटो.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गागोडीह गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. पलाश जंगल की ओर जा रही प्रेमकला टूटू (45 वर्ष) लोडर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े थे.

 

ये भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, गागोडीह निवासी लखीपद टूटू की पत्नी प्रेमकला सुबह करीब 9:30 बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकली थी. रांची-टाटा-धनबाद-पुरुलिया एनएच-18 के न्यू बाईपास के पास नीलांचल कंपनी के प्लांट डस्ट से जमीन पर गड्ढा भरने व लेवलिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान प्रेमकला लोडर की चपेट में आ गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 


हादसे की सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. इधर, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव सड़क पर रख कर रास्ता जाम कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कंपनी मुआवजे पर कोई ठोस पहल नहीं करती, शव नहीं उठाएंगे.

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के पास बड़ी मात्रा में प्लांट डस्ट गिराया जा रहा था. ग्रामीण गोपाल हांसदा ने डस्ट गिराने की अनुमति और जमीन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने के प्रयास में जुटे थे. फिलहाल हादसे की परिस्थितियों और डस्ट लेवलिंग के काम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही