Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : डोबो ईंट भट्ठा के पास नदी में डूबने से युवक की मौत

डोबो ईंट भट्टा के पास शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मानगो आजाद बस्ती निवासी मोहब्बत सलमान के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
नदी किनारे जुटी भीड़.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो ईंट भट्टा के पास शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मानगो आजाद बस्ती निवासी मोहब्बत सलमान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए.

 

जानकारी के अनुसार, मोहब्बत सलमान अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी.

 

सूचना पाकर कपाली ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू कराया. स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से नदी में घंटों खोजबीन की गई. इसके बाद शव निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही