Search

 
 
 

Saraikela News : चेकडैम में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा युवक

Saraikela News : छोटाकांकी गांव के समीप चेकडैम में नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. लापता युवक प्रद्युम्न प्रधान गांव के कपूर प्रधान का पुत्र है.
 
द्युम्न प्रधान (फाइल फोटो).

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. रांजन व छोटाकांकी गांव के समीप बने चेकडैम में नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. उसका कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़ें


लापता युवक प्रद्युम्न प्रधान गांव के कपूर प्रधान का पुत्र है. बताया जा रहा है कि प्रोद्युम्न रोजाना की तरह मंगलवार को भी स्कूली बच्चों को वाहन से पहुंचाकर वापस लौटने के बाद चेकडैम में नहाने गया था. इसी दौरान अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया. तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी की तेज धारा में बह गया.

 

घटना के समय दो अन्य लोग भी चेक डैम में नहा रहे थे. दोनों किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चेकडैम सहित आसपास के नदी क्षेत्र में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. प्रद्युम्न के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने प्रशासन से गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराने की गुहार लगाई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही