Search

 
 
 

सरायकेला : जेवियर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

 
Saraikela : गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में रविवार को कक्षा 1 से 5 तक की छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति जागरुक हों और उनके प्रगति की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त कर सकें. इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉ. टोनी राज एस. जे. ने अभिभावकों को कहा कि आजकल के भागदौड़ की जिंदगी में सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं, जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे बच्चे अपने आप को अकेला महसूस करते हैं और गलत रास्ते पर भटक जाते हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selection-of-new-teachers-in-ravindra-bal-sanskar-school-of-jhinkapani/">चाईबासा

: झींकपानी के रविन्द्र बाल संस्कार स्कूल में नई शिक्षिकाओं का हुआ चयन
उन्होंने अभिभावको से अपील किया कि आप सभी अपने बच्चों के लिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें जिससे बच्चे गलत रास्ते पर जाने से बचे. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने और मोबाइल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी. इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रश्मि एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही