Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : बकरीद को लेकर सीनी में शांति समिति की हुई बैठक

Saraikela : सीनी ओपी क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांति पूर्वक मनाए जाने को लेकर बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बकरीद को शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जानकारी दी गई कि नयाडीह ईदगाह में दिनांक 10 जुलाई को सुबह 7:00 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी तथा कमलपुर, मस्जिद में नमाज अदा करने का समय सुबह 7:30 बजे रहेगा. सीनी बाजार के ईदगाह में भी बकरीद के दिन सुबह 7:00 बजे ही नमाज अदा की जाएगी. बैठक में प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ओपी प्रभारी ने सभी लोगों को बकरीद का पर्व सौहार्द् के साथ मिलजुल कर मनाने का अनुरोध किया. साथ ही यह भी बताया गया कि कहीं भी खुले में कुर्बानी का कार्य नहीं किया जाएगा तथा हमेशा की तरह इस बार भी मिलजुल कर अमन चैन के साथ बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-reserve-seats-for-local-youth-in-the-appointment-of-class-iv-in-sail-mines/">किरीबुरू

: सेल की खदानों में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति में स्थानीय युवाओं के लिए सीट आरक्षित करने की मांग
प्रशासन ने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक संदेश फैलाने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए ताकि भ्रामक सूचना फैलाने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके. पुलिस व प्रशासन के खुफिया तंत्र भी गोपनीय तरीके से नजर बनाए हुए हैं. सोशल मीडिया आदि पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शांति समिति की ओर से त्यौहार के दिन गश्ती बढ़ाने का सुझाव दिया गया जिसे स्वीकार करते हुए गश्ती बढ़ाने पर सहमति उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा दी गई. मौके पर सीनी ओपी प्रभारी गौतम कुमार, सीनी एवं कमलपुर पंचायत के मुखिया, उप मुखिया सहित, जनप्रतिनिधिगण, 20 सूत्री सदस्य एवं वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही