Search

 
 
 

सरायकेला : गोपीडीह में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन घायल

सरायकेला थाना क्षेत्र के गोपीडीह में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार से  जा रहे एक ट्रक ने सड़क पर जा रही दो बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
 

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के गोपीडीह में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार से  जा रहे एक ट्रक ने सड़क पर जा रही दो बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इससे महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने दोषी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.


सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.  पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है. इसके अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है. क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.  


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही