Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: एसडीओ की औचक जांच में राधिका चाट दुकान का तेल घटिया मिला, पूरी कड़ाही का तेल फेंकवाया

Advertisement
Advertisement
Saraikela : आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सरायकेला शहरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में ऑइल फ्राइनिंग मॉनिटर नामक मशीन से खाद्य सामग्रियों को छानने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें गैरेज चौक स्थित मेसर्स राधिका चाट दुकान में उपयोग की जा रही तेल की गुणवाता काफ़ी खराब पाई गयी. जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूरी कड़ाही के तेल को नष्ट किया गया. साथ ही दुकान संचालक को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि दुबारा ऐसा काम ना करने की प्रतिज्ञा शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल करे अन्यथा भविष्य में ठेला जब्त कर लिया जायेगा.

मिलावटी सामग्री की बिक्री नहीं करें

इस दौरान सभी मिठाई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और शुद्धता बरकरार रखने एवं किसी भी प्रकार की मिलावटी सामग्रियों की बिक्री ना करने के निर्देश दिए गए. आमतौर पर यह देखा जाता है कि त्योहार के समय दुकानदार अधिक मुनाफा के चक्कर में दुकानदार आरारोट, मैदा, चावल का आटा तथा घटिया क्वालिटी के खोआ की मिलावट कर देते हैं, यही नहीं दुकानदार एक ही तेल को कई बार उपयोग करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफ़ी हानिकारक है.

मुनाफा के साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें दुकानदार

अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार ने खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि मुनाफा के साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि दुकान में साफ-सफाई एवं सामग्रियों की गुणवाता का ध्यान रखें. उन्होंने मिलावटी तथा एक्सपायरी सामानों की बिक्री ना करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि किसी के द्वारा साक्ष्य के साथ शिकायत करने या निरीक्षण में मिलावटी या एक्सपायरी सामग्री की बिक्री करते पकड़े जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सकती है. मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर एवं तरुण कुमार उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही