Search

 
 
 

सरायकेला : दिरिगोड़ा गांव की महिला ने पद्मश्री छुटनी महतो से लगाई न्याय की गुहार

 
Saraikela : खरसावां थाना अंतर्गत बीटापुर पंचायत के दिरिगोड़ा गांव की रहने वाली एक महिला ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर गांव के सोनाराम कालिंदी, दुर्गामनी कालिंदी एवं गुलशन कालिंदी द्वारा विगत एक वर्ष से प्रताड़ित करने व जान मारने की धमकी देने की बात कहते हुए पद्मश्री छुटनी महतो से न्याय की गुहार लगायी है. महिला ने परामर्श केंद्र शाखा कार्यालय वीरबांस में जाकर छुटनी महतो को आवेदन देते हुए न्याय दिलाने का आग्रह किया है. आवेदन में कहा कि उनके गांव की ही सोनाराम कालिंदी, दुर्गामनी कालिंदी एवं गुलशन कालिंदी तीनों मिलकर विगत एक वर्ष से हमेशा डायन कह कर गाली गलौज करते रहते हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-pay-tribute-to-param-vir-chakra-vikram-batra-in-dras-sector/">जमशेदपुर

: परमवीर चक्र विक्रम बत्रा को द्रास सेक्टर में पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
चार जुलाई को रात 8:00 बजे इन लोगों ने हाथ में हथियार लेकर उन्हें जान से मारने आए थे. किसी तरह मैं घुस कर अपनी जान बचा पायी. इसके बाद फोन करके अपने रिश्तेदारों को बुलाने लगी तो वे लोग भाग गए. उन्होंने पद्मश्री छूटनी महतो से गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे जान का खतरा है मुझे सुरक्षा एवं न्याय दिलाएं जिस पर छुटनी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही