Search

 
 
 

सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

 
Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय में सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ हुआ. विश्वविद्यालय के बीके बिरला ऑडिटोरियम में परड्यू विश्वविद्यालय, इंडियाना अमेरिका के प्रो. आलोक चतुर्वेदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई के नैतिक आयामों और इसके समक्ष आनेवाली चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने एआई के उदय और इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने एआई से जुड़े विभिन्न पहलुओं, इसके विस्तार, स्वधर्म, अहिंसा, कर्म और क्रमिक विकास के साथ इसकी तारतम्यता पर कई जानकारी साझा की. इस अवसर पर कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी. उन्होंने एआई और क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसे नवीनतम तकनीक को आनेवाले समय के लिए अति आवश्यक बताया. कार्यक्रम में प्रतिकुलपति विजय कुमार दलान, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के साथ शिक्षक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही