Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के बीच एक एमओयू हुआ. समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एसबीयू के डायरेक्टर जनरल गोपाल पाठक और एकेयू पटना के कुलपति प्रो शरद कुमार यादव ने हस्ताक्षर किये. एमओयू में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, परामर्श और शैक्षणिक आदान- प्रदान के बिंदु शामिल किये गये हैं.
सरला बिरला विश्वविद्यालय और आर्यभट्ट ज्ञान विवि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये
Last Updated: Aug 10, 2024 12:00 AM (IST)