- आई.आई.टी. खड़गपुर में कीर्तिमान स्थापित किया सरला बिरला विश्वविद्यालय ने
- वालीबॉल में बिना सेट गवाये कई आईआईटी की टीमों को हराया, एसबीयू का छात्र बना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Ranchi : आईआईटी खड़गपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता शौर्या में सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की टीम वालीबॉल स्पर्धा में विजेता रही. वालीबॉल स्पर्धा में एसबीयू रांची की टीम अपराजेय रही. प्रतियोगिता के सभी मैचों में एसबीयू बिना कोई सेट गंवाये विजेता बनी. वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एसबीयू सेमीफाइनल में आईआईटी खड़गपुर से हार गया. मालूम हो कि शौर्या प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाता है. जिसमें देशभर के आईआईटी, एनआईटी और सरकारी व निजी तकनीकी कॉलेज भाग लेते हैं. वालीबॉल प्रतियोगिता में एसबीयू रांची ने आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी आईएसएम धनबाद, आईआईटी पटना, आईआईईएसटी शिवपुर और मैनेजमेंट कॉलेज ऑफ मरीन कोलकाता को हराया. फाइनल मुकाबला आईआईटी खड़गपुर के साथ रहा. एसबीयू रांची के शाहदिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. एसबीयू रांची के कोच सुभाष शाहदेव व मैनेजर राहुल रंजन ने बताया कि एसबीयू रांची बिना कोई सेट हारे प्रतियोगिता का विजेता बना. आईआईटी खड़गपुर प्रबंधन का कहना था कि आज तक शौर्या प्रतियोगिता में किसी भी विश्वविद्यालय ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था. एसबीयू के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए वालीबॉल खेल को लेकर आईआईटी खड़गपुर ने एसबीयू रांची के साथ एमओयू करने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जायेंगी. टीम की सफलता पर कुलपति डॉ. गोपाल पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कई आईआईटी की टीमों को हरा कर साबित कर दिया है कि एसबीयू के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं. जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि एसबीयू में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी हमारे बच्चे आगे बढ़ें, इसका ख्याल रखा जायेगा. बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, यही विश्वविद्यालय का प्रयास है.
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने की अनुभवात्मक यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-83.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र ‘कुशलपल्ली रिजॉर्ट’अयोध्या हिल्स, पुरुलिया गए. यह एक समृद्ध अनुभवात्मक यात्रा थी. छात्रों के लिए छऊ नृत्य का आयोजन, पारंपरिक लोक-संगीत और नृत्य के इतिहास और उसकी संस्कृति से परिचित कराने के लिए किया गया. इसके बाद उन्होंने पूल पार्टी और एकता की भावना से भरपूर क्रियाकलाप में भाग लिया. रात्रि में डीजे नाइट का आनंद लेने के साथ दिन का समापन हुआ. छात्रों के लिए एकता, टीम भावना, समय प्रबंधन और अनुशासन सीखने का यह एक अनोखा अनुभव था. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन हो. प्राचार्या परमजीत कौर ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा के अनुभव हमें आनंद के साथ शिक्षा भी प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्रा से छात्र स्वतंत्रता और अनुशासन का महत्व भी सीखेंगे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड
में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की [wpse_comments_template]
Leave a Comment