Search

 
 
 

सरला बिरला विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, 32 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में 18 फरवरी 2026 को तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में कुलपति प्रो. एस. जगन्नाथन एवं डायरेक्टर जनरल ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी.
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में 18 फरवरी 2026 को तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में कुलपति प्रो. एस. जगन्नाथन एवं डायरेक्टर जनरल ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. 

 

विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर 1:45 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. समारोह में विश्वविद्यालय की चांसलर जयश्री मोहता सहित गवर्निंग बोर्ड के सदस्य एवं कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे.

 

कुलपति ने बताया वर्ष 2017 में स्थापित विश्वविद्यालय ने 2018 में मात्र 67 छात्रों के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ की थी. आज यह संस्थान 11 संकायों के माध्यम से 5,500 से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है.

 

इस दीक्षांत समारोह में कुल 1,331 विद्यार्थियों को डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी. इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं. उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा.

 

चार प्रमुख हस्तियों को मिलेगा मानद सम्मान

समारोह में देश की चार प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा. इनमें द्रोणाचार्य एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायण, डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बीके दास तथा समाजसेवी और राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं.

 

कुलपति ने विश्वविद्यालय के बारे में साझा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सहयोग अमेरिका के यूसी बर्कले और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ है. परिसर में ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की आधुनिक प्रयोगशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर रही हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही