Search

 
 
 

सारंडा : तेंदुआ ने बकरी को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के काशिया-पेचा गांव में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणों में काफी डरे-सहमे हैं. 18-19 अक्टूबर की देर रात लगभग एक बजे एक तेंदुआ ने काशिया-पेचा गांव निवासी मंगता सुरीन के घर में घुसकर उसके एक बकरी को जंगल में ले जाकर मार डाला. घटना के संबंध में मंगता सुरीन ने बताया कि देर रात सभी सो रहे थे, इसी दौरान बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. टॉर्च लेकर जब बकरी के बारे में पहुंचा तो देखा कि एक तेंदुआ हमारी एक बकरी को मुंह से पकड़ जंगल की ओर भाग रहा है. घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को देने के बाद दर्जनों ग्रामीण डंडा, पारंपरिक हथियार के साथ मशाल हाथ में लिये तेंदुआ का पीछा किये. लगभग एक किलोमीटर जाने के बाद जंगल में देखा कि तेंदुआ बकरी को पकडे़ बैठा था. हमलोग को देख बकरी को घायल अवस्था में छोड़ वह जंगल में भाग गया. बाद में बकरी उठाकर घर ले आये, लेकिन बकरी की मौत हो गई. मंगता सुरीन ने कहा कि वन विभाग इस तेंदुआ से हम ग्रामीणों को मुक्ति दिलाये. साथ ही बकरी के मारे जाने के एवज में मुआवजा दे. हम सभी जंगल में अकेले घूमते एवं पालतू जानवरों को चराते हैं. ऐसे में तेंदुआ आने वाले समय में हमला और तेज कर सकता है. मानव समुदाय के साथ-साथ जानवरों के लिये यह तेंदुआ खतरा बन गया है. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/revealed-in-cbi-investigation-vijay-hansda-had-lodged-an-fir-against-ed-officials-at-the-behest-of-the-high-court-lawyer/">CBI

जांच में खुलासाः हाईकोर्ट के वकील के कहने पर विजय हांसदा ने ED अधिकारियों पर दर्ज करायी थी FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही