Search

 
 
 

सारंडा : गंगदा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

 
Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड के सुदूर सारंडा स्थित गंगदा पंचायत में प्रशासन ने शुक्रवार को दोदारी हाईस्कूल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का विधिवत उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव एवं मुखिया सुकराम सांडिल, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चंपीया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान स्थानीय महिला समूह की सदस्यों व ग्रामीणों ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का ग्रामीणों ने लाभ उठाया. साथ ही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ हरि उरांव व मुखिया सुकराम सांडिल ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी. [caption id="attachment_451665" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Manoharpur-Sarkar-Aapki-Dwar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गंगदा पंचायत में लगे शिविर में शामिल लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rice-day-should-be-adopted-as-a-model-minister-badal-patralekh/">चाईबासा

: चावल दिवस को मॉडल के रूप में अपनाया जाए – मंत्री बादल पत्रलेख

अपने अधिकार को लेकर ग्रामीणों को होना होगा जागरूक

ग्रामीणों को अपने अधिकार को लेकर जागरूक रहने व सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने बुनियादी समस्याओं जैसे, पेयजल, शिक्षा, सड़क, बिजली समेत कई समस्याओं से अवगत कराया. उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण जेएसएलपीएस व फूलो झानो योजना के तहत 10,हजार रुपये का चेक प्रदान की गई. वहीं रेशम कीट उत्पादन के लिए लाभुकों को 25-25 हजार का चेक दिया गया. महिला बाल विकास विभाग द्वारा एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्रासन्न किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-inaugurated-the-camps-in-government-aapke-dwar-program/">गिरिडीह

: विधायक ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिविरों का किया उद्घाटन

किशोरी समृद्धि योजना के तहत 25 छात्राओं का हुआ निबंधन

किशोरी समृद्धि योजना के तहत योजना से जुड़ने हेतु 25 छात्राओं का निबंधन एवं निःशुल्क पुस्तक आदि एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया. मनरेगा योजना के तहत 20 ग्रामीणों को जॉब कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन हुआ. साथ ही सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर प्रशासन ने 110 ग्रामीणों का फॉर्म भरा. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दर्जनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गई. इस मौके पर सीडीपीओ गीता सोय, पंचायतीराज पदाधिकारी राजेंद्र बढ़ा, मुंडा सुरेश चंपीया, बिरसा सुरीन एवं सरकारी कर्मचारी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही