Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन के पति सरदार मानसिंह का निधन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर और सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन दलबीर कौर के पति सरदार मानसिंह का मंगलवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया. वे 81 वर्ष के थे. सरदार मान सिंह के निधन की सूचना के बाद जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई. सीजीपीसी संचालन समिति के प्रमुख सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सरदार मान सिंह के निधन से सिख समाज ने अपना एक अभिभावक खो दिया है. उन्होंने कहा कि वे समाज में सक्रियता के साथ ही टाटा मोटर्स में यूनियन में सक्रिय रहते थे. वे अपने पीछे पत्नी दलबीर कौर, पुत्र अमृतपाल सिंह, पुत्र वधू संदीप कौर, पोता गुरकीरत सिंह, पोती रावलीन कौर, पुत्री मनमीत कौर और दमाद जितेंद्र सिंह का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/three-orphaned-brothers-and-sisters-of-potkas-bhatin-village-want-to-start-a-new-life-with-the-help-of-the-government/">पोटका

के भाटिन गांव के तीन अनाथ भाई-बहन सरकार की मदद से चाहते हैं नई जिंदगी शुरू करना
उनके निधन पर झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन गुरुदेव सिंह राजा, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह रोमी, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के ट्रस्टी रणजीत सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव रविंदर कौर, बलविंदर कौर, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा की प्रधान परमजीत कौर और अन्य सभी गुरुद्वारा कमेटियों की स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभाएं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मानसिंह की शव यात्रा बुधवार पांच जनवरी को दिन के 11 बजे टुइलाडुंगरी स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा घाट के लिए निकलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही