Search

 
 
 

सरफराज अहमद का इस्तीफा अस्वाभाविक- बाबूलाल

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरफराज अहमद का संदिग्ध परिस्थितियों में विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देना अस्वाभाविक है. झारखंड में किसी गैर-विधायक को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास चल रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी गिरफ्तारी की आशंका से बौखलाहट में हैं. गुरुवार के बाबूलाल ने उक्त बातें एक्स पर एक पोस्ट में कही है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी गैर विधायक के लिए ये सीट खाली करायी गई है. इसे पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/rahul-gandhis-nayay-yatra-in-jharhand-at-february/">झारखंडः

फरवरी में होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 13 जिलों से गुजरेगी
https://twitter.com/yourBabulal/status/1742817110760542618

सीएम पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती नहीं की है, तो उन्हें ईडी के समक्ष पेश होना चाहिए और ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए. अगर सीएम हेमंत सोरेन सही हैं, तो फिर ईडी के समक्ष हाजिर होकर जवाब देने में परेशानी क्यों हो रही है? सीएम को गिरफ्तारी का डर सता रहा है. इसीलिए गांडेय विधानसभा सीट खाली करवा कर विकल्प तैयार कराया गया है. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/who-is-vicky-babu-who-handles-the-arrangements-of-medical-college-hospital-demand-for-investigation/">पलामू

: कौन है विक्की बाबू जो संभालता है मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था, जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही