Search

 
 
 

सरफराज ने विधायकी छोड़ी, चर्चाओं का बाजार गर्म, दल में असमंजस की स्थिति

 
Abhay Verma Giridih : राजनीति भी बड़ा दिलचस्प है, इसकी चाल हमेशा अबुझ पहेली बनी रहती है और यह तब ज्यादा सटीक लगती है जब राजनीतिज्ञ डॉ. सरफराज अहमद जैसा हो. कम उम्र में विधायकी व शिक्षा राज्य उपमंत्री, सांसद तथा अखंड बिहार में कांग्रेस के 10 सालों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर अहमद का 50 सालों का राजनीतिक अनुभव है. विगत विधानसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिति के कारण कांग्रेस से झारखंड मुक्ति मोर्चा में गए. अहमद को करीब दो दशक बाद जीत नसीब हुई थी. हालांकि झामुमो में रहते हुए भी इनके कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से करीबी रिश्ते रहे हैं. इस कारण उनके इस्तीफा के बाद कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, पर अभी डॉ. अहमद ने विधायकी से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं. दल के अंदर किसी बात पर इस्तीफा की बात होती तो यह पूर्व में ही हो गई होती, पर जिले की राजनीति में पार्टी के अंदर किसी प्रकार की चुनौती नहीं है. अहमद के करीबी सूत्र की मानें तो विधायकी से इस्तीफा के बाद इनका राजनीतिक कद दल के अंदर और बढ़ गया है. मुख्यमंत्री की नजरों में इस्तीफा के बाद अहमद का कद कई गुना बढ़ा है. यही कारण है कि चर्चा के अनुसार इस्तीफा का इनाम कुछ बड़ा मिलने वाला है. यह भी सच है कि राज्य में चल रही गठबंधन की सरकार में कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे जिले में पार्टी की लोकप्रियता ऊफान पर हो. चर्चा जो भी हो पर इसकी संभावना कम ही है कि अहमद की वापसी कांग्रेस में होगी. बगैर कांग्रेस में शामिल हुए ही दल के अंदर उनके कई कांग्रेसी समर्थक हैं. जो चुनाव में उनके लिए काम करते हैं. शहर में जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनके अनुसार दो-चार दिनों में राज्य के राजनीतिक हालात में बड़ा परिवर्तन होने वाला है. उस परिवर्तन और संभावित उपचुनाव में गिरिडीह का बड़ा रोल होगा. गिरिडीह में फिलहाल कयास लगाने का बाजार गर्म है, पर सभी मानकर चल रहे हैं कि अहमद जैसे सुलझे राजनीतिज्ञ का चाल कभी हल्का नहीं होगा. इस्तीफा के बाद कुछ बड़ा होने वाला है. इसे सब मानकर चल रहे हैं. गिरिडीह की नजरें अगले 2 - 4 दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही