Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: DSPMU अखड़ा परिसर में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव की धूम

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के अखड़ा परिसर में गुरुवार को आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले भव्य सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन हुआ. इस रंगारंग उत्सव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों समेत दस आदिवासी छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. महोत्सव की शुरुआत पांच जनजातीय और चार क्षेत्रीय भाषाओं के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से सरना प्रार्थना सभा के आयोजन से हुई. इस दौरान छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहनकर महोत्सव की रौनक बढ़ाई. छात्रों ने सफेद कुर्ता और लाल-सफेद रंग की बंडी पहनी थी, जबकि छात्राओं ने लाल पाड़ साड़ी, पैरों में घुंघरू, हाथों में चंदवा और बालों में गुलाब के फूल व गजरा सजाकर पारंपरिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा पेश किया.

हमारी परंपराएं ही हमारी पहचानः वीसी

मुख्य अतिथि कुलपति (वीसी) तपन कुमार साडिल्य ने महोत्सव में शिरकत करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है. हमारी परंपराएं ही हमारी पहचान हैं. जिन्हें हमें युवा पीढ़ी के बीच साझा करना होगा. इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, एंजल मरिना तिर्की, सुशील उरांव, विवेक तिर्की, नरेश पाहन और शीतल टोप्पो सहित समेत कई लोग उपस्थित रहे.इस दौरान वीसी मांदर बजाया औऱ नृत्य भी किए, महोत्सव में विद्यार्थियों ने सामूहिक और एकल गीतों की मनमोहक गीत प्रस्तुति दी. इसमें मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली और खड़िया भाषाओं के लोक गीत गूंजे, तो वहीं नागपुरी गीतों ने समां बांध दिया. वीर बुधु भगत छात्रावास के विद्यार्थियों ने कुड़ुख भाषा में प्रस्तुत "हुजुम कादय हुजुम बरदय, सरय मन बालदन बादय... गीत पर दर्शकों की तालियां गूंज उठीं. विभिन्न आदिवासी कॉलेजों के छात्रावासों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ खोड़हा नृत्य प्रस्तुत किया, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बचाने का संदेश दे रहा था. नृत्य के जरिए समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया. इस महोत्सव ने न सिर्फ आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-chairman-dismissed-the-notice-of-breach-of-privilege-against-amit-shah/">राज्यसभा

के सभापति ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस खारिज किया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही