Search

 
 
 

सरहुल उपवास 20 मार्च को, 21 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रांची जिला प्रशासन की तैयारी शुरू

प्रकृति पूजा और आदिवासी आस्था का प्रमुख पर्व सरहुल इस बार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. पर्व की शुरुआत 20 मार्च को सरहुल उपवास से होगी, जबकि 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सरना अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
 
  • अल्बर्ट एक्का चौक से सिरमटोली सरना स्थल तक मुख्य सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगी

Ranchi :  प्रकृति पूजा और आदिवासी आस्था का प्रमुख पर्व सरहुल इस बार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. पर्व की शुरुआत 20 मार्च को सरहुल उपवास से होगी, जबकि 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सरना अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा. 

 

हातमा सरना स्थल पर मुख्य पाहन जगलाल पाहन विधि-विधान के साथ पूजा की शुरुआत करेंगे. वहीं सिरमटोली सरना स्थल पर मुख्य पाहन रोहित हंस और अनीता हंस पूजा संपन्न कराएंगे. इस दौरान धर्मगुरुओं की अगुवाई में ‘घड़ा रखाई’ की रस्म निभाई जाएगी, जिसमें बारिश को लेकर पारंपरिक भविष्यवाणी की जाएगी. 

 

सिरमटोली सरना स्थल पर सहायक पाहन प्रकाश हंस भजन मंडली का स्वागत सरना गमछा देकर करेंगे. 21 मार्च को विकास क्लब सिरमटोली द्वारा सरना धर्मावलंबियों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. वहीं सिरम मौजा के पाहन और भजन मंडली की अगुवाई में सरना प्रार्थना सभा का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद हैय 

 

इधर, रांची नगर निगम ने सरहुल से पहले 53 वार्डों के करीब 298 सरना स्थलों की साफ-सफाई शुरू कर दी है।. प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शहर में सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

 

इस बार खास तौर पर भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. 19 मार्च की रात तक अल्बर्ट एक्का चौक से सिरमटोली सरना स्थल तक मुख्य सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेंगी. सरहुल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी न्योता दिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही