Search

 
 
 

प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है सरहुल पर्व : अंबा प्रसाद

 
गोंदलपुरा के सेहदा में मना बाहा परब सह सरहुल मिलन समारोह, महिलाओं के साथ झूमीं विधायक महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग नहीं लगाने की अपील Barkagaon: प्रखंड की गोंदलपुरा पंचायत के सेहदा में जाहेर आयो सरना समिति, सेहदा, गोंदलपुरा के तत्वाधान में बाहा परब सह सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया बासुदेव यादव शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने मांदर की थाप पर सरहुल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं अतिथियों ने प्रकृति पर्व सरहुल की लोगों को बधाई दी. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है. इसमें साल वृक्ष की पूजा-अर्चना कर प्रकृति व ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. अपने संबोधन में विधायक ने पर्यावरण की रक्षा करने व महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग नहीं लगाने की ग्रामीणों से अपील भी की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सरहुल परब की खुशियां साझा की और महिलाओं के साथ झूमती हुई नजर आईं. इसे भी पढ़ें-मैथनः">https://lagatar.in/maithon-consumers-should-deposit-the-outstanding-withholding-tax-by-march-31-otherwise-the-account-will-be-frozen/">मैथनः

31 मार्च तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करें उपभोक्ता, नहीं तो अकाउंट होगा फ्रिज

विधायक ने सभी लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल की बधाई दी

मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व उप मुखिया सुबोध यादव, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, कांग्रेस कमेटी के सचिव उपेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य मनोज सोरेन, चुरामण गंझू, केतर महतो, सरहुल कमेटी के अध्यक्ष महादेव हांसदा, सचिव ऐतलाल बास्के, कोषाध्यक्ष दासो सोरेन, उप सचिव महेंद्र सोरेन, सुखदेव हांसदा, किशोर सोरेन, महादेव हसदा, सुनील मरांडी, रामलाल हांसदा, सुमित सोरेन, दिनेश मरांडी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकतंत्र">https://lagatar.in/bokaro-important-role-of-media-in-the-great-festival-of-democracy-dc/">लोकतंत्र

के महापर्व में मीडिया की अहम भूमिका : डीसी।। समेत बोकारो की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही