Search

 
 
 

सरहुल प्रकृति की उपासना का पर्व हैः ममता देवी

 
Ramgarh: चितरपुर प्रखंड के मायल गांवादेवती में गुरुवार को सरहुल सरहुुुल महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि मायल मुखिया फिरोज अंसारी, भारत मुंडा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष तिवारी मुंडा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष  बिजय मुंडा मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरहुल प्रकृति की उपासना का पर्व है. सरहुल पर्व के दौरान हम लोग ईश्वर से आराधना करते हैं कि अच्छी वर्षा हो और वातावरण शुद्ध हो. इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण व बैच लगाकर किया गया. इस दौरान अतिथियों के अलावे आसपास क्षेत्र से पहुंची बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे जमकर थिरकते नजर आए. इससे पूर्व हेमलाल पाहन व कैला पहान द्वारा सरना स्थल में आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना किया. तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर  कांग्रेस नेता अमित महतो, नईम अंसारी, नकुल महतो, पवन महतो, जियाउल अंसारी, संरक्षक संजय मुंडा, बिरसा मुंडा, शिव मुंडा, पिंटू मुंडा, प्रकाश मुंडा, बिनोद मुंडा, सुरजलाल मांझी, अध्यक्ष मुकेश मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू मुंडा, सचिव संतोष मुंडा, मंटू मुंडा, किशन मुंडा, दिलीप मुंडा, सूरज मुंडा, संजय मुंडा, पवन मुंडा, अशोक मुंडा, राजू मुंडा, दिलीप मुंडा सहित कई मौजूद थे। इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-arrived-in-thailand-on-a-two-day-visit-will-attend-bimstec-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे, भव्य स्वागत, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही