Search

 
 
 

सरहुल हमें प्रकृति से जोड़े रखता है : जेपी पटेल

 
Ramgarh : रामगढ़ के पारे बस्ती में सरहुल पूजा का आयोजन किया गया. सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो शामिल हुए. कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आयोजन कमेटी के द्वारा विधिवत सखुवा फूल देकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि सरहुल पूजा हमें अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़े रखता है. वहीं विशिष्ट अतिथि बजरंग महतो ने कहा कि जल-जंगल और जमीन हमारी आत्मा है. इसके बिना मनुष्य जीवन या अन्य जीव के सुरक्षित जीवन की कल्पना करना मुमकिन नहीं है. मौके पर अनिल मुंडा पूर्व जिला अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा, गगन विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा, बलराम साहू नगर अध्यक्ष, राजन करमाली, जेके अग्रवाल, रूपेंद्र महतो, गौरी शंकर महतो, शिबू गंझू, प्रकाश मुंडा, प्रदीप मुंडा, उमेश मुंडा, शियातो मुंडा, उपेंद्र मुंडा, कृष्णा गंझू, किशोर गंझू, सुरेश मुंडा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/grand-procession-of-sarhul-started-in-ranchi-see-photos/">रांची

में निकली सरहुल की भव्य शोभायात्रा…देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही