Search

 
 
 

सरहुल : इस वर्ष सामान्य बारिश की भविष्यवाणी, राहुल अयोग्य, सदस्यता रद्द,  मुखिया को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, अवैध खनन में मरने वालों के सरकारी और वास्तविक आंकड़ा में अंतर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल की पूजा शुक्रवार को सुबह मुख्य सरना स्थल हातमा और सिरम टोली सहित सभी सरना स्थलों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई. हातमा में जगलाल पाहन ने पूजा अर्चना की. उन्होंने बीते शाम सरना स्थल में रखे दो घड़े के पानी को देखकर भविष्यवाणी की कि इस वर्ष सामान्य बारिश होगी. घड़े का पानी दक्षिण दिशा में झुका हुआ मिला. इसका मतलब हुआ कि झारखंड के दक्षिणी क्षेत्र में बहुत अच्छी बारिश होगी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व वायनाड से सांसद लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं. उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गयी है. शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. सूरत की अदालत ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी. हजारीबाग स्थित केरेडारी की पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एसपी को पत्र लिखा है. आरोप लगाया कि आमसभा में गाली-गलौज करते हुए लोगों को जानलेवा हमले के लिए उकसाया. योगेंद्र साव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. धनबाद जिले में माफिया तत्वों के लिए कोयला सोना और गरीबों के लिए काल बन गया है. जिले में हर महीने कहीं न कहीं अवैध कोयला गरीब मजदूरों पर मौत का पहाड़ बनकर गिरता है. लेकिन राज्य के खान एवं भूतत्व विभाग के मुताबिक 4 साल में धनबाद में अवैध खनन के दौरान सिर्फ 6 लोगों की मौत हुई है. वास्तविक आंकड़े में जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक 30 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-17.jpeg"

alt="" width="1011" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-16.jpeg"

alt="" width="1331" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-16.jpeg"

alt="" width="1525" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-16.jpeg"

alt="" width="1186" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-15.jpeg"

alt="" width="1405" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-16.jpeg"

alt="" width="1288" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-20.jpeg"

alt="" width="1600" height="1290" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही