Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल मुख्यालय में सरहुल की गूंज, लोकगीत-नृत्य से सजी पूर्व संध्या

सीसीएल मुख्यालय रांची के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. सभागार में उत्साह, उल्लास और झारखंडी संस्कृति की झलक प्रस्तुत किए गए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सीसीएल मुख्यालय रांची के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. सभागार में उत्साह, उल्लास और झारखंडी संस्कृति की झलक प्रस्तुत किए गए. समारोह में स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

 Uploaded Image
जहां कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया. कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी. मंच पर आदिवासी परंपरा को देख अधिकारी, कर्मचारी, और उनके परिजन मंत्रमुग्ध हो उठे. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से लोक नृत्य मंडली का हौसला बढ़ाया.


कार्यक्रम के दौरान सरहुल पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया गया. वक्ताओं ने प्रकृति के प्रति सम्मान, सामुदायिक एकता और पारंपरिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया. समारोह में सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही