Search

 
 
 

धनबाद कोयलांचल में सरहुल का उल्लास, पुलिस लाइन में एसएसपी ने बजाया मांदर

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गुरुवार को प्रकृति पर्व सरहुल उल्लास के साथ मनाया गया. केंद्रीय सरना समिति की ओर से मुख्य समारोह धनबाद के पुलिस लाइन स्थित सरना स्थल पर आयोजित किया गया. पारंपरिक परिधान में आदिवासी महिला-पुरुष मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए पहुंचे. समारोह में एसएसपी एचपी जनार्दनन, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत पुलिस विभाग के तमाम पदाधिकारी, जवान और उनके परिवार के लोग भी शरीक हुए. समिति के सदस्यों ने एसएसपी समेत सभी पदाधिकारियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी तरीके से किया. एसएसपी ने भी मंदार बजाया और लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं. यह पर्व पेड़-पौधे व जल संरक्षण का संदेश के साथ ही नए साल की शुरुआत का आगाज है. समारोह में समिति की ओर से एसएसपी व सभी मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत गमछा व पौधा देकर किया गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/eid-celebrated-with-enthusiasm-in-giridih-district/">गिरिडीह

जिले में उल्लास के साथ मनाई गई ईद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही