Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SARI सर्वे : धनबाद के ग्रामीण इलाकों में 11 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से धनबाद के उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह के निर्देश पर हर पंचायत में सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन (SARI-एसएआरआई) सर्वे शुरू किया गया है. इसके लिए दो टीम बनाई गई है. टीम ए द्वारा ग्रामीणों का एसएआरआई सर्वे, टीम बी द्वारा लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है. 25 मई से शुरू किए गए सर्वे में 2 जून 2021 तक बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, एग्यारकुंड, गोविंदपुर, कलियासोल, निरसा, तोपचांची और टुंडी प्रखंड में 2,24,739 घरों में 11,22,590 व्यक्तियों की जांच की गई.

इसे भी पढ़ें - तमिलनाडु">https://lagatar.in/36-girls-of-dumka-trapped-in-tamil-nadu-for-four-months-will-return-home-tomorrow/81393/">तमिलनाडु

में चार महीने से फंसीं दुमका की 36 युवतियों की कल होगी घर वापसी

1378 व्यक्तियों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण मिले

डीपीएम गौतम कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 1378 व्यक्तियों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण मिले. वहीं 794 लोगों में टीबी, 8382 में मधुमेह और शुगर के लक्षण और 7211 उच्च रक्तचाप व दिल की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति मिले. उन्होंने यह भी बताया कि जांच में 3331 व्यक्तियों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए रिकमेंड किया गया, जिसमें 3061 व्यक्तियों की रैट से जांच की गई. इस क्रम में 2 व्यक्तियों में संक्रमण के हल्के लक्षण मिले. उन्हें होम आइसोलेशन में उनके संबंधित पंचायत में रखा गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही